सिंधुदुर्ग. मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai Goa Highway Accident) पर आज सुबह-सुबह पांच बजे कार और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के साथ-साथ एक और दुर्घटना की खबर है. मुंबई-गोवा हाईवे पर एक निजी बस का Accident (Mumbai Goa Highway Bus Accident) हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह निजी बस मुंबई से गोवा जा रही थी.हादसा गदनदी पुल के खतरनाक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ है. यह घटना आज सुबह चार बजे घटी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में 36 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आज मुंबई-गोवा हाईवे पर एक और सड़क दुर्घटना की खबर मिली थी. इस दुर्घटना में एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी. ट्रक और कार के बीच हुए भीषण हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.हादसा मुंबई-गोवा हाईवे पर गोरेगांव थाना क्षेत्र के रोपोली गांव के पास हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ था. कार और ट्रक के टक्कर में एक 4 साल के बच्चे की जान बाल-बाल बची है. इसी तरह का भीषण सड़क हादसा बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर भी हुआ था. एक लग्जरी बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई थी. इसमें 10 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. सभी लोग मुंबई से सटे उल्हासनगर से शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे थे.






