Gadchiroli Naxal Attack: गढ़चिरौली में घात लगाकर पुलिस टीम पर हमला, जवाबी फायरिंग में भाग में खड़े हुए नक्सली

Maharashtra Naxal Attack: गढ़चिरौली जिले में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के विशेष दस्ते पर घात लगाकर नक्सलियों ने हमला कर दिया. पुलिस के विशेष के दस्ते की जवाबी फायरिंग में नक्सली भाग खड़े हुए.

Maharashtra Gadchiroli Naxal Attack: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले (Gadchiroli District) के अहेरी तालुका के वेडमपल्ली के जंगल (Vedampalli Forest) मे नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ हुई है. ये मुठभेड़ कल दोपहर 2 बजे के करीब हुई. जहां घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग (Police Patrolling) टीम के C60 कमांडो को देखकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, हालांकि विशेष पुलिस पेट्रोलिंग दस्ता इस तरह के किसी भी हमले के लिए पहले से सतर्क था.

घात लगाकर 20 से 25 नक्सलियों ने किया हमला
दरअसल 15 जनवरी दोपहर दो बजे वेडमपल्ली जंगल में 20 से 25 नक्सली घात लगाकर बैठे थे, इसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकले C60 कमांडो के दस्तों को देखकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी. पहले से सतर्क दस्ते ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरु कर दी. दोनों तरफ से घंटों तक फायरिंग हुई, आखिरकार पुलिस के बहादुरी के सामने नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे भाग खड़े हुए.

पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में हथियार
इस मुठभेतड़ के दौरान पुलिस ने मौके से बड़े पैमाने पर हथियारों के साथ, नक्सलियों से जुड़े कई दूसरे और सामान भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इलाके में नक्सलियों के तलाश सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है. इस मुठभेड़ किसी भी नक्सली के मरने या घायल होने की खबर नहीं है.
newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal