Maharashtra ED Raid: NCP विधायक हसन मुशरिफ के घर समेत कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

Mumbai News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एनसीपी विधायक हसन मुशरिफ के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. ईडी की यह छापेमारी अभी भी चल रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एनसीपी (NCP) विधायक हसन मुशरिफ (Hasan Mushrif) के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है.  ED ने उनके कोल्हापुर (Kolhapur) के घर पर छापेमारी की है. दरअसल, आज सुबह 6 बजे ईडी की टीम कोल्हापुर और पुणे पहुंची थी जहां छापेमारी अभी भी चल रही है. एजेंसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि ये छापेमारी शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में की जा रही है. पिछले साल भी मुशरिफ के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी लगाए थे घोटाले के आरोप

आपको बता दें कि एनसीपी (NCP) विधायक हसन मुशरिफ पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था. वहीं छापेमारी के बाद सोमैया ने कहा था कि उन्होंने मुशरिफ के घोटले से संबंधित कई अहम दस्तावेज और सबूत मुहैया करवाए हैं. सोमैया ने कहा था कि उनके ऊपर छापेमारी कोई बदले की भावना से नहीं, बल्कि घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए की गई थी. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि उनके शुगर मील के जरिए यह घोटाला (Sugar Meal Scam) किया गया है. इस कारखाने को ब्रिक्स इंडिया लिमिटेड को बेचा गया और फर्जी कंपनियों के जरिये पैसों को अपने अकाउंट में लिया गया.

हसन मुशरिफ की आवाज दबाने के लिए की गई कार्रवाई- राउत

वही एनसीपी (NCP) विधायक हसन मुशरिफ के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधा है. राउत ने कहा कि हसन मुशरिफ की आवाज दबाने के लिए उनपर कार्रवाई की जा रही है. वही एनसीपी प्रवक्ता महेश तपासे (Mahesh Tapase) ने कहा कि हसन मुशरिफ ने घोटाले के आरोपों को लेकर पहले भी अपना स्पष्टीकरण दिया था. फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal