देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं. गत मंगलवार को बीकेसी स्थित उनके धीरूभाई अंबानी स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Mumbai Alert: मुंबई के बीकेसी स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूत्रों ने बताया कि स्कूल के लैंडलाइन फोन पर मंगलवार की शाम 4.30 बजे एक शख्स ने कॉल कर कहा, ‘मैंने आपके स्कूल में टाइम बम (Time Bomb) लगाया है’. इतना बोलकर कॉलर ने फोन कट कर दिया. इसके बाद कॉलर ने दोबारा स्कूल के लैंडलाइन फोन पर कॉल किया और इस बार कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे पुलिस पकड़े.
कॉलर ने गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर नाम होने की कही बात
कॉलर ने कहा कि ऐसा करूंगा तो पुलिस मुझे पकड़ेगी, मुझे जेल में डालेगी, जिसकी वजह से उसका सोशल मीडिया (Social Media) पर नाम होगा और उसे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी भी पूछेंगे. ये मामला गंभीर है और अंबानी परिवार को अक्सर धमकियां आती रहती हैं. इसी वजह से इस बारे में स्कूल ने पुलिस को जानकारी दी. स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस (BKC Police) ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ IPC की धारा 505(1)(B) और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कॉलर ने दावा किया है कि वह गुजरात (Gujarat) में है






