बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर गिरने से मां और ढाई साल के बच्चे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Bengaluru के आउटर रिंग रोड पर मेट्रो का एक पिलर ओवरलोड होकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई.

Bengaluru Metro Pillar Collapsed: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा गिर गया, जिससे एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई. घटना में महिला का पति, जिसकी बाइक पर वे यात्रा कर रहे थे, भी घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसके बच्चे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

ये घटना मंगलवार (10 जनवरी) सुबह बेंगलुरु के नागवारा इलाके में हुई. कल्याण नगर से एचआरबीआर लेआउट तक जाने वाली सड़क पर इलाके में बन रहा मेट्रो का एक खंभा सड़क पर गिर गया. इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान घायल मां और उसके ढाई साल के बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गंभीर स्थिति में लाया गया था अस्पताल’

इंडिया टुडे के मुताबिक, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विनी और उसके बेटे विहान के रूप में हुई है. तेजस्विनी और विहान का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि विहान को सीने में भी चोट लगी. अस्पताल के आपातकालीन विशेषज्ञ डॉ. महेश ने कहा, “उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो बच नहीं सके.”

‘ओवरलोड होकर बाइक पर गिरा पिलर’

इस पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा, “दंपत्ति अपने बेटे के साथ हेब्बल की ओर जा रहे थे. मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर जा गिरा. पीछे की सीट पर सवार मां-बेटा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एल्टिस अस्पताल में पहुंचाया गया.” भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा कि घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal