Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद क्या शुक्रवार को महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें मुख्य शहरों का हाल

Petrol Diesel Price Today 6 Jan 2023: देश के चार महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ये अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं.

Petrol Diesel Price on 06 January 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में साल की शुरुआत से ही उठापटक दर्ज की जा रही है. आज क्रूड ऑयल के भाव में तेजी देखी गई है. शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) के भाव में 0.54 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 74.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) ऑयल की बात करें तो इसके भाव में 1.09 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 78.69 प्रति बैरल तक पहुंच गया है. ऐसे में क्या कच्चे तेल की कीमतों का असर आज भारत के पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol Diesel Price) पर भी पड़ा है. आइए जानते हैं इस बारे में.

चार महानगर में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव-

आपको बता दें कि देश के चार महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ये अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये  प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये  प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में  पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव-

  • जयपुर- पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • पटना- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद- पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्ट ब्लेयर- पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स इस तरह करें चेक

भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए भाव सुबह 6 बजे जारी करती हैं. ये रेट इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं. देश में लंबे वक्त से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी चेंज 21 मई, 2022 को हुआ था जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्साइज ड्यूटी पर 8 रुपये और 6 रुपये की कमी की थी. अगर आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करना चाहते हैं तो SMS के जरिये कर सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा. बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इसके बाद तेल कंपनी कस्टमर को मैसेज भेजकर पेट्रोल-डीजल भाव भेज देंगी. इस तरह आपको शहर का पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव पता चल जाएगा.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal