MP Crime News: उज्जैन से चोरी हुआ बच्चा बजरंगगढ़ में मिला, चोर ने पत्र लिखकर बताई चोरी की वजह

Ujjain News:आरोपी ने लिखा है कि बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था. उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी.मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया.लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया.

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक दो से एक दो साल का बच्चा 27 दिसंबर को चोरी हो गया था.चोरी हुआ यह बच्चा घटना के दो दिन बाद बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस को मिला. बच्चा ट्रेन में अकेले बैठा था. पुलिस को उसके पास से अगवा करने वाले आरोपी का एक लेटर भी मिला है. इसमें आरोपी ने बच्चा चोरी करने की वजह बताई है. उसने आरोप लगाया है कि उसने बच्चे की मां के कहने पर ही बच्चा चुराया है. पुलिस अब बच्चे की मां से पूछताछ की तैयारी कर रही है.

क्या कहा है बच्चा चुराने वाले ने आरोपी ने बच्चे के पास छोड़े अपने पत्र में लिखा है,”बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था.उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी.मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया.लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और अगले स्टेशन पर बच्चे को लेने नहीं आई.” लेटर के सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले में मां की भूमिका संदिग्ध मानते हुए मां से पूछताछ में जुटी है.

घटना वाले दिन बच्चे की मां ने बताया था कि वह दूध की बोतल धोने के लिए जब नल के पास गई तो एक अज्ञात आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया. उसने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाई और आरोपी गायब हो गया. इस महिला ने जीआरपी थाना पुलिस के टीआई पर थप्पड़ मारने और अपशब्द कहने का आरोप भी लगाया था. उसका कहना था कि जब वह बच्चा चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गई थी, तो पुलिस ने उस पर ही बच्चा चोरी कराने का आरोप लगाया था.

पुलिस को किस पर है शक अब बच्चे के साथ मिले लेटर मिलने के बाद पुलिस का शक मां पर बढ़ गया है. पुलिस का मानना है कि बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी महिला का प्रेमी हो सकता है. जिसकी मदद से महिला ने बच्चे को गायब कराया था और बाद में आरोपी ने पुलिस के डर से बच्चे को छोड़ दिया और खुद फरार हो गया.

बच्चे की मां वैष्णवी ने वारदात वाले दिन बताया था कि उसका उसके पति से किसी बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद वह उज्जैन से भोपाल अपनी बड़ी मां के यहां जा रही थी. इसी दौरान उसका दो साल का बच्चा चोरी हो गया.महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति बच्चे को गोद में ले जाता दिखाई दे रहा था.अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal