Maharashtra: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जेब हुई ढीली, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने हाइवे पर काटे गए चालान

Maharashtra News: महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई वर्तमान में चल रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत की गयी. कुल मिलाकर 1300 वाहनों को चालान या यातायात उल्लंघन के नोटिस जारी किए गए.

Mumbai News: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र ट्रैफिक पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है. मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ की फ्लाइंग स्क्वॉड ने इस महीने अब तक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवर-स्पीडिंग और लेन तोड़ने को लेकर 1300 वाहनों के चालान या यातायात उल्लंघन के नोटिस जारी किए हैं. महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि  फ्लाइंग स्क्वॉड ने ओवर स्पीडिंग के लिए 268, लेन तोड़ने के लिए 448 गलत दिशा में ड्राइविंग करने के लिए 218 और सीटबेल्ड के बिना ड्राइविंग करने के लिए 364 अन्य लोगों के चालान किए हैं.

विशेष सुरक्षा अभियान के तहत की गई कार्रवाई

विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई वर्तमान में चल रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत की गयी. विभाग ने दुर्घटनाएं कम करने और वाहन चालकों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर को इन दोनों हाइवे (मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे और ओल्ड हाइवे) पर  इस सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की थी. ये दोनों एक्सप्रेस वे मुंबई और पुणे को एक-दूसरे से जोड़ते हैं.

पुराने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (एनएच-48) की बात करें तो इस दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने लेन तोड़ने को लेकर 57 चालान, सीटबेल्ट न पहनने को लेकर 162, ओवर स्पीडिंग को लेकर 95 और गलत दिशा में पार्किंग के लिए 47 लोगों के चालान किये थे.

दोनों हाइवे पर की गई 6 उड़नदस्तों की तैनाती

आरटीओ ने 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच सात दिवसीय जागरूकता अभियान के बाद ड्राइव के हिस्से के रूप में एक्सप्रेसवे और हाईवे के विभिन्न हिस्सों में 6 उड़नदस्तों को तैनात किया है. जुर्माने को लेकर जानकारी देते हुए उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ) भरत कालस्कर ने कहा कि बिना सीटबेल्ट को लेकर जुर्माने के रूप में 500, गलत दिशा में पार्किंग के लिए 500, लेन तोड़ने को लेकर 1000, कार की ओवर स्पीडिंग को लेकर 2000 और दोपहिया वाहन की ओवर स्पीडिंग कोलेकर 1000 रुपए वसूले जा रहे हैं.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal