वर्धा – भीम आर्मी द्वारा आज स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदर्भ प्रमुख अंकुश कोचे वर्धा जिला प्रमुख पैट्रिक अखिलेश और साथ में भुक्तभोगी देवेंद्र प्रमोद ठाकरे अमोल ओमकार पंधरे उपस्थित थे. देवेंद्र प्रमोद ठाकरे (24), व अमोल ओंकार पंधरे (35) इन को पिछले दिनों पुलगांव पुलीस द्वारा अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया व लॉकअप से बाहर निकालकर मारपीट की गयी यहाँ तक की कोर्ट से जमानत होने के बाद जब वे दोनों अपना पर्स व मोबाइल लेने पुलगांव पुलिस स्टेशन पहुचे तब उनपर थानेदार व अन्य पुलिस कर्मचारीयो ने 1 घंटे तक मारा और अश्लील गलिगलौज किया.गंभीर हालत मे वर्धा सामान्य रूग्नालय मे इनका उपचार शुरू हुआ.एक्सरे रिपोर्ट मे दाये बाजुकी फसली मे फ्रैक्चर था जिसे ठीक होने मे एक से देढ महीने का समय लगेगा ऐसा डॉक्टर ने अभिप्राय दिया. इन दोनों पर झूठे केस दायर कर इनसे पैसा माँगा गया. पैसा नही देने पर इन्हे बेदम मार मारी गयी.
पुलिस के इस अमानवीय अत्याचार के विरोध मे भीम आर्मी के विदर्भ प्रमुख अंकुश कोचे ने पुलगांव मे आमरण अनशन किया और इन दोषी पुलिस कर्मियों पर करवाई के लिए मांग रखी. और आज स्थानिक विश्राम गृह वर्धा मे press conference मे वे पुलिस और रेती माफिया और गुंडों से अपनी जान बचाते हुए आये ऐसा उन्होंने बताया. इस मुद्दे को ख़तम करने के लिए उनपर दिग्गज राजनीतिज्ञ , रेत माफिया, व पुलिस द्वारा दबाव बनया जा रहा है ऐसा उन्होंने बताया. साथ ही साथ देवेंद्र ठाकरे के छोटे भाई बिट्टू ठाकरे को कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष मनीष साहू व भाजपा के महामंत्री तुषार वाघ ने प्रकरण को मैनेज करने के लिए बुलाया था. इसकी phone रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है.
भीम आर्मी वर्धा जिला प्रमुख पैट्रिक अखिलेश ने कहा की पुलगांव थानेदार और सभी दोषी पुलिसकार्मियों पर िप्स धारा 307,201,120(ब ),363,325,295(A),342, attrocity act, अनुसूचित जाती जमाती प्रतिबंदत्मक कायदा के अनुसार करवाई की जाए. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद ( रावण )ने वर्धा जिले के SP से फ़ोन पर संपर्क कर जल्द से जल्द करवाई कर न्याय दिलाने के लिए कहा है अन्यथा वो खुद वर्धा आकर इस आंदोलन को लड़ेंगे. थानेदार ने सभी राजनैतिक पार्टी से समर्थन के लिए कई call लगाए.इस पत्रकार परिषद मे भीम आर्मी के सदस्य व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.






