महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. राज ठाकरे ने रविवार को गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में मनसे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे पैसों के लिए किसी के भी साथ गठबंधन कर लेते हैं. उन्हें केवल इससे मतलब है कि पैसा आते रहना चाहिए
महाराष्ट्र में सियासी उठा-पटक से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर बीएमसी चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए थे. वहीं, अब उनके चचेरेभाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे भी एक्टिव मोड में आ गए हैं






