पत्रकार संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष के रूप में शशांक चतारे ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में संदीप राघटाटे व जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सत्तारभाई शेख इनकी नियुक्ति

वर्धा :- पत्रकार संरक्षण समिति की जिला कार्यकारिणी नवनिर्वाचित हुई। बैठक का आयोजन विश्राम गृह में किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष शशांक चतारे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप राघटाटे , कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देवली से वरिष्ठ पत्रकार सत्तारभाई शेख, उपाध्यक्ष के रूप में सेलू से वरिष्ठ पत्रकार संजय ढोंगड़े, जिला सचिव के रूप में योगेश कांबले देवली को सर्वसम्मति से चुना गया.
इस बैठक की अध्यक्षता पत्रकार संरक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद पात्रे, वरिष्ठ पत्रकार सत्तार शेख, विदर्भ उपाध्यक्ष रविराज घुमे, संजय ढोंगड़े, योगेश कांबले, गजानन जिकर, प्रवीण करोले, संजय जाधव ने की.
इस मौके पर पत्रकारों की समस्याओं और उनके सामने आने वाली बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकार सत्तार शेख ने पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उपस्थित पत्रकारों ने अपनी-अपनी बाधाएं और समस्याएं रखीं। उसके बाद पत्रकार संरक्षण समिति की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिला कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव सतीश काले हिंगनघाट, इकबाल शेख अरवी, कोषाध्यक्ष प्रमोद भोजने आष्टी, संयुक्त कोषाध्यक्ष प्रकाश झांझडे देवली, जबकि सदस्य सचिन धानकुटे सेलू, प्रो. मेघश्याम ढाकरे समुद्रपुर, संजय बोंडे वर्धा, नितिन चरडे पुलगांव, राहुल मुन वर्धा, प्रवीण करोले आष्टी को चुना गया है। प्रशांत अजंकर वर्धा, वर्धा तालुक अध्यक्ष बालासाहेब वाघ, सेलू तालुक अध्यक्ष गजानन जिकर, देवली तालुक अध्यक्ष पंकज गाडगे, देवली शहर अध्यक्ष गणेश शेंडे को जिला आयोजक के रूप में चुना गया।
इस अवसर पर वर्धा जिला पत्रकार संरक्षण समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार सुरक्षा समिति महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष विनोद पात्रे, विदर्भ उपाध्यक्ष रविराज घुमे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सत्तार भाई शेख ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया.
प्रकाश झाझंडे, इकबाल शेख, प्रमोद भोजने, राजू वाटाने, मयूर अवसारे, संजय बोंडे,प्रशांत अवचट, गणेश भोगे, विजेंद्र धनविज एवं जिले के आठ तालुकों के वर्धा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal