वर्धा ब्युरो- वर्धा के अंजुमन स्कूल के पीछे की जो गली है वहा वादाफळे सन्स नामक फर्निचर का बडा शोरूम है इस शोरूम द्वारा पूरी गली जोकी स्कूल मे जाने वाले बच्चो के लिए कभी रस्ता हुआ करता था अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर रखा है l वादाफळे सन्स के मालिक ने वहा उस गली मे दोनो तरफ लोहे की गेट और शेड डालकर ऊस गली को गोडाऊन एवं मॅन्युफॅक्चरिंग युनिट बना दिया है l इस अवैध अतिक्रमण और कब्जे के बारे मे भीम आर्मी के वर्धा जिल्हाध्यक्ष पॅट्रिक यशपाल ने 6-7 महिने पहले नगरपरिषद मे निवेदन सौप कर इस अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाया था l वर्धा नगर परिषद के सी ओ राजेश भगत ने अग्रीम रीती से अतिक्रमण की मोहीम चलाने के बारे मे दिलासा भी दिया था लेकिन आज तक वह अतिक्रमण हट नही पाया l वादाफळे सन्स से एच टी न्यूज के सूत्रे इस अतिक्रमण के बारे मे जब पुछा तब वादाफळे सन्स के मालिक ने कहा की हमने यहा गली नगरपरिषद से पुछ कर परमिशन लेकर गेट डाला है और हमने इसका पैसा भी भरा है l
लेकिन इसी के व्यक्तिरिक्त नगरपरिषद के सी ओ ने भीम आर्मी को आश्वासन दिलाया था की जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जायेगा लेकिन आज तक नही हटा l इसी बात से पता चलता है कि नगर परिषद की सीईओ राजेश भगत और उनके साथी कर्मचारी निखिल जो की अतिक्रमण की मोहीम चलाते है ये वर्धा शहर के सभी कोने मे अतिक्रमण हटाते है लेकिन वादाफळे सन्स की तरफ मुड कर तक नही देखते और इस से यही पता चलता है कि नगरपरिषद के सी ओ राजेश भगत और उनके साथीदार निखिल इन दोनो ने अच्छी मोठी रक्कम लेकर वादाफळे सन्स को अतिक्रमण न हटाने की अनुमती दि है l
वर्धा के नगरपरिषद के सी ओ भी लोगो से खुलेआम पैसा लेकर अवैध धंदे को बढ़ावा दे रहे है और अतिक्रमण करने की अनुमति दे रहे है l
तो सवाल ये उठा है की क्या अगर नगरपरिषद के सी ओ राजेश भगत को मोटा पैसा दिया जायेगा तो वो हर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जे करने की अनुमती और हर तरीके के अवैध काम करने की अनुमति देंगे? ऐसा सवाल भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पैट्रिक ने उठाया है.






