वर्धा ब्युरो- अभी हाल ही मे कुछ दिनो पहले महाराष्ट्र सरकारने कोरोना काल मे अग्रीम पंक्ती के कर्मचारी जैसे की मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी के लिए एक महिने का वेतन दिवाली बोनस के रूप में देने की घोषणा की गई थी, लेकिन गौरतलब है की कोरोना काल मे मेडिकल स्टाफ सफाई कर्मचारी के साथ साथ पोलीस कर्मचारीयो मे भी अपना सबसे जादा योगदान दिया था, अगर पुलिस कर्मचारी ना होते तो शायद कानून व्यवस्था बाधित होती और लोग कोरोना के नियमको पालन ना करते हुए रास्ते पर बेफिकर होकर घुमते फिरते रहते l
यह भी बात विशेष कर ध्यान देने की है की कोरोना काल मे कोरोना महामारी के समय कोराना से कई पुलिस कर्मचारी भी ग्रसित हुए थे और कई पुलीस कर्मचारी की जान भी गई थी l लेकिन महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनको पुलिस प्रशासन के बारे मे सोचने का वक्त नही है, जनता की मांग है की अगर सफाई कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ को बोनस दिया जा रहा है तो पोलीस कर्मचारी को भी एक महा का वेतन दिवाली बोनस के रूप मे दिया जाना चाहिए l
इसी विषय पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के और से दिनांक १९/१०/२०२२ को भीम आर्मी के महाराष्ट्र अध्यक्ष मा. सीताराम गंगावणे जी ओर महाराष्ट्र उपअध्यक्ष मा. प्रशांत बनसोड जी के आदेशानुसार विदर्भ अध्यक्ष मा. अंकुश कोचे जी के नेतृत्व में वर्धा जिल्हाध्यक्ष पॅट्रिक यशपाल ने वर्धा जिल्हा कलेक्टर को निवेदन सोपा गया और निवेदन पुलिस कर्मचारी को दिवाली बोनस के रूप में एक महा का वेतन देने के बारे मे चर्चा किया गया l
निवेदन देते वक्त भीम आर्मी के वर्धा जिल्हाध्यक्ष पॅट्रिक यशपाल, प्रशिक थूल, किरण पांडे और सागर साठोने और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l






