‘भारत नहीं पहले कांग्रेस को जोड़ लो’, डॉ. रमन बोले- राहुल से ज्ञान प्राप्ति के बाद भूपेश भी आटा ‘लीटर’ में लेने लगे हैं कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा और सीएम भूपेश बघेल पर डॉ. रमन सिंह ने फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरी

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा और सीएम भूपेश बघेल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस बिखरती जा रही है। पहले कांग्रेस को तो जोड़ लें। कांग्रेस में इतना बड़ा विभाजन हो गया। रमन ने कहा कि जो व्यक्ति जिसका जनरल नॉलेज इतना कमजोर है उसको प्रधानमंत्री की बात करते हैं। आटा को लीटर में तौलता है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जब दिल्ली से आए तब एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भी आटा को लीटर से बोल रहे थे। ये असर है राहुल गांधी की बुद्धिमता का। राहुल गांधी किस लेवल के व्यक्ति हैं। डॉ. रमन ने कहा कि मुद्दा हम नहीं बनाते। जिसको प्रधानमंत्री बना रहो हो उसका आई क्यू तो ठीक कर लो।

अनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अलग-अलग संगठनों के बैनर तले राजधानी रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कर्मचारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। रमन ने कहा कि भाजपा की जब सरकार बनी तब मैंने 52 विभागों के 40 हजार कर्मचारियों को रेगुलर करने का काम किया था। आज मैं कहता हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी एकता से आंदोलन करें। प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और सबसे पहले चिंता आपकी करने वाली है। अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखिए। रमन ने कहा कि जनघोषणा पत्र में 10 दिन में कर्मचारियों की मांग पूरा करने का वादा कांग्रेसियों ने किया था। लेकिन अब भूल गए हैं।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal