
मुंबई – महाराष्ट्र भाजपा मे अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले, उद्योगपति व राजनेता विधायक प्रसाद लाड के सायन स्थित Krystal कार्यालय मे आज महाराष्ट्र के राजयपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भेट देकर गणपति के दर्शन लिए. कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी प्रसाद लाड के कार्यालय मे गणपति दर्शन के लिए आये थे.

भारत सरकार केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने विधायक प्रसाद लाड के Krystal कार्यालय मे आकर गणपति दर्शन किये.

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत कराड, पूर्व सांसद किरीट सोमय्या व उनके पुत्र नील सोमय्या आदी कई दिग्गज नेताओं ने इस वर्ष विधायक प्रसाद लाड इनके Krystal कार्यालय मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सम्पूर्ण लाड परिवार ने सभी मान्यवरो का सत्कार व स्वागत किया.








