छत्तीसगढ़ नया रायपुर- प्रतिनिधि – भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण श्री भीमसिंग की सेवाएं स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर का प्रभार सौंप दिया गया है. श्रीमती किरण कौशल भा. प्र. से (2009) छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड ) को उनके कर्ताव्यों के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
क्यों हर बार अतिरिक्त प्रभार देकर सीईओ बनाया जाता है? नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण छ. ग शासन द्वारा नया रायपुर को विकसित करने हेतु गठित किया गया था. मगर आज तक एक दो अधिकारी(CEO) को छोड़कर किसी ने यहाँ समय बिताने की दिलचस्पी नही दिखाई और मलाईदार विभागों मे खुद के तबादला करवा लिये . जिससे नया रायपुर विधवा की मांग मे बगैर सिंदूर वाला बनके रह गया. जिसका दुष्परिणाम अन्य अधिकारी अपनी जवाबदेही एकदूसरे पर थोपकर आँख मुंदे बैठे रहते है. तथा बोर्ड मीटिंग मे शीर्ष अधिकारियो को प्रेजेंटेशन दिखा दिखा कर गुमराह करते है. यह अधिकारी रायपुर मे बड़े आवासो मे रहकर नया रायपुर की जमीनी हकीकत को अनदेखा करते हूए सिर्फ कागज़ी कार्यवाही मे लगे रहते है. अतिरिक्त प्रभार लेकर आनेवाला CEO पूर्णरिती से प्राधिकरण के कामों पर अपनी दिलचस्पी नही दिखाता है व प्राधिकरण के गैरज़िम्मेदार और भ्रष्ट अधिकारीयों द्वारा गुमराह कर दिया जाता है जिस वजह से नया रायपुर के विकास को न्याय नही मिल पा रहा है. इसलिये यह महत्वपूर्ण है की CEO को केवल प्राधिकरण की ज़िम्मेदारी दी जाये और उसके अलावा कोई और कार्यभार ना दिया जाए ताकि प्राधिकरण के काम को पूर्ण गति व सुचारु रूप से संचालित किया जा सके.जिस से smart city को पूर्ण रूप से 2031 तक विकसित करने कर जो सपना देखा गया है वो पूरा हो सके.
Naya Raipur Scam Series..Coming Soon……






