पूर्व सांसद की धमकी, सिर कलम कर देंगे:अफसर से बोले विष्णुदेव साय- उल्टा टांगकर गाड़ देंगे; कांग्रेस ने कहा- नारंगी खटमल

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके विष्णुदेव साय ने गाली-गलौज की है। क्रेडा के अफसर को फोन पर फटकारा। साय ने अफसर का सिर कलम करके गाड़ देने तक की बातें कहीं। आमतौर पर शांत रहने वाले साय को गुस्सा इस वजह से आया क्योंकि जशपुर जिले के एक गांव में अटल चौक तोड़ दिया गया था। सोशल मीडिया पर साय का अफसर को गालियां देते हुए वीडियो वायरल हुआ है, कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने ये वीडियो पोस्ट कर साय को नारंग खटमल कह दिया।

मामला जशपुर के कुनकुरी विधानसभा के सराइटोला गांव का है। यहां गांव में हाई मास्ट लाइट लगाने का काम सरकारी एजेंसी क्रेडा कर रही है। गांव में जहां अटल चौक बना था उसके स्तंभ को तोड़कर लाइट का पोल लगा दिया गया। इसकी खबर मिली तो विष्णुदेव साय समर्थकों के साथ सराइटोला पहुंचे। वहां अटल चौक का स्तंभ मलबे गंदगी में टूटा-फूटा पड़ा था। ये देखकर भड़क गए और क्रेडा के एक अधिकारी को फोनकर के जमकर फटकारा।

ये बोले साय
फोन पर साय ने कहा- तोड़े कैसे वो सब बहाना नहीं अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न हैं। आप लोगों को समझ नहीं आया मकान का पिलर समझ के तोड़ दिए, गाड़ देंगे तुमको सर कलम करके ये अटल जी का अपमान है क्यों शुरू करवाए काम। उल्टा टांग दूंगा, मजाक समझ लिए हो अटल चौक को। पता नहीं चलेगा उल्टा लटका दूंगा। जबरदस्ती सरपंच से प्रस्ताव लगवाए हो। बचने के लिए। FIR करेंगे तो निपट जाओगे, समझते क्या हो।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और साय पर कई तरह के आरोप लगाए। इसके जवाब में साय ने दैनिक भास्कर को बताया- अटल जी के अपमान को हम सह नहीं सकते। मेरी डिक्शनरी में इस तरह की भाषा और शब्द नहीं है मैं शांत ही रहता हूं, मगर अटल चौक का जो हाल किया गया सोचिए मेरे जैसे आदमी को इतना गुस्सा आ गया। लाइट लगाने के लिए किसी और जगह को ले सकते थे, मगर चौक को तोड़ दिया। मैं फिर भी कह रहा हूं कि मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूंं।

नारंगी खटमल कह दिया
कांग्रेस के नेता आरपी सिंह ने साय का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा इसे इयर फोन लगाकर सुनें- गाड़ देंगे तुमको तुम्हारा सर कलम कर के , जी हाँ बिल्कुल सही पढ़ा आपने ये सज्जन छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हैं जो की जशपुर में क्रेडा के अधिकारी को धमका रहे हैं । नारंगी खटमलों के यही असली संस्कार हैं ।

चौक की मरम्मत होगी
साय के भड़कने के बाद अब क्रेडा के अधिकारी अटल चौक को फिर से बनाने को राजी हुए हैं। साय ने बताया था कि चौक तोड़ने से पहले न तो पंचायत की अनुमति ली गई, न ही पंचायत से बात करके ये तय हुआ कि लाइट का पोल लगाना कहां है ये भी तय नहीं किया। जब चौक टूटने के बाद विवाद हुआ तो अफसरों ने रात में सरपंच ने प्रस्ताव धोखे से लिखवा लिया। ये तो पूरी तरह से गलत प्रक्रिया है। अटल चौक की मरम्मत की बात अफसर कह रहे हैं, नहीं हुआ तो मैं FIR करवाउंगा।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal