रायपुर – आज राजीव भवन( कांग्रेस भवन) रायपुर में प्रदेश कोंग्रेस कमेटी( विधिविभाग) के द्वारा एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूत बनाने के लिए भाजपा की किसी भी अवैधानिक प्रयास को विफल करने ,कार्यकर्ताओं में एक जूटता लाने व पार्टी सन्गठन व प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कानूनी सलाह व बचाव देने के लिए रणनिति बनाने पर विचार किया गया! आज की बैठक में आगामी दिनांक 17.09.2022 को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला माननीय मुख्यमन्त्री के मुख्य आतिथ्य में व माननीय प्रदेश प्रभारी श्री पुनिया जी की अध्यक्षता में कराये जाने का निर्णय सर्व सम्मत्ति से लिया गया!
आज की बैठक में मुख्य रूप से खनिज़ बोर्ड के अध्यक्ष श्री गिरीश देवान्गन, प्रदेश महामंत्री श्री अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के सभी प्रकोष्ट की प्रभारी सुश्री सुमित्रा ध्रितलहरे मैडम, प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष श्री देवा देवान्गन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिर्ज़ा हफीज़ बेग ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री समीर शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नन्द कुमार पटेल( कृषक मंडल के सदस्य), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जसराज प्रीत,बाल कल्याण आयोग के सदस्य श्री सोनल गुप्ता ,प्रदेश कार्यालय सचिव जनाब सादिक अली साहब, प्रदेश सचिव श्री अजय जोशी, भिलाई शहर अध्यक्ष श्री अज़हर अली साहब, प्रदेश पदाधिकारी जनाब नईम भाई,A G P श्री आदित्य कुमार झा साहब, वक्फ बोर्ड के सम्मानीय सदस्य र्श्री हामिद हुसैन साहब A G P श्री चीमा सिंग साहब,विधि विभाग की पदाधिकारीगण मैडम कहकशा दानी, मैडम नीतू पांडे, सुश्री अर्चना त्रिपाठी मैडम , कहकशा दानी मैडम, शमीम मैडम,जनाब सलीम खान साहब, जनाब राजू अली साहब, श्री राजेन्द्र जैन साहब,वरिष्ठ प्रदेश पदधिकारी श्री शरद पांडे, नोटरी व प्रदेश पदाधिकारी श्री महेंद्र देवांगन,रायपुर ज़िला अध्यक्ष श्री अंकित शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री विजय राठौड़, प्रदेश पदाधिकारी जनाब अज़ीज़ कुरैशी साहब, श्री वैभव इफ्राहिम व बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे! कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिर्ज़ा हफीज़ बेग ने बैठक को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी साथियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया!









