बाढ़ के बीच बिजली सुधारने का VIDEO:तैरकर खंभे तक पहुंचा स्टाफ, जान हथेली पर रखकर लाई रोशनी

CSPDCL दुर्ग के कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बिजली सप्लाई मुहैया कराई। दरअसल लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित है। ऐसी ही एक शिकायत मिलने पर कर्मचारी शिवनाथ नदी के बाढ़ के पानी डूबे बिजली के पोल तक तैरकर पहुंचे।

गाड़ी के ट्यूब के सहारे तैरकर बिजली के खंभे तक पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने कटे हुए जंपर को सुधारा, तब जाकर चंद्रखुरी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। दुर्ग बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके गौरहा ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना बड़ी चुनौती है।

एके गौरहा ने कहा कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि सुबह 8 बजे अंडा वितरण केंद्र 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया है। इससे वहां बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते पुलगांव के 132/33 केवी उपकेंद्र से 33/11 केवी चंद्रखुरी के लिए निकली 33 केवी लाइन में भी सप्लाई बाधित हो रही है।

लगातार शिकायत मिलने के बाद विद्युत कर्मियों ने फॉल्ट का पता लगाया। बारिश के चलते शिवनाथ नदी का जलस्तर इतना अधिक था कि आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया था। विद्युत कर्मियों ने जान हथेली पर रखकर गाड़ी के ट्यूब के सहारे खंभे तक पहुंचकर फॉल्ट को ठीक किया।

200 मीटर तैरकर जंपर के फॉल्ट को किया दूर

विद्युतकर्मियों ने जानकारी दी कि ठाकुर होटल पुलगांव के पीछे स्थित एबी स्विच में जंपर कट गया है। इससे चंद्रखुरी उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। इस उपकेंद्र में बिजली नहीं आने से हेवी विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई भी प्रभावित थी। इसे देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने तुरंत कार्यपालन अभियंता एके बिजौर को बुलाया। इसके बाद उनकी टीम के साथी शिवनाथ नदी से हुए डुबान क्षेत्र में उतरे। वे 10-15 फीट गहरे पानी में 200 मीटर तैरकर विद्युत पोल तक पहुंचे। उसके बाद फॉल्ट को ठीक कर चंद्रखुरी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई को बहाल किया।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal