मध्यप्रदेश अपडेट्स:बालाघाट में नक्सलियों ने आदिवासी युवक को मुखबिरी के शक में मार डाला

बालाघाट में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी। युवक का नाम लालू सिंह धुर्वे बताया जा रहा है। एएसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की हत्या मुखबिरी के शक में होने की आशंका है। घटना पाथरी चौकी के अंतर्गत जगला की है।बालाघाट के मलाजखंड थाना अंतर्गत पाथरी चौकी के अंतर्गत ग्राम जगला निवासी लालू धुर्वे की नक्सलियों के ने हत्या कर दी। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है।

सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया है। इस संबंध में पुलिस को भी प्रारंभिक जानकारी मिली है। घटना की डिटेल और पुष्टि के लिए प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण के शव के पास पुलिस को नक्सलियों का एक नोट भी मिला है।

पुलिस सुरक्षा की दृष्टी से अलग-अलग रास्तों से सर्चिंग करते हुए मौके पर पहुंच रही है। नक्सल सेल के एडिसनल एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया की पुलिस को भी इस तरह की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। आदिवासी युवक की हत्या मुखबिरी के संदेह में करने की आशंका बताई जा रही है।

3 अगस्त को मनाया था शहीदी सप्ताह

3 अगस्त को ही नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाया है। इससे पूर्व मार्च में नक्सलियों ने कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट के पास समनापुर मार्ग पर वन विभाग के दैवेभो कर्मचारी की मुखबिरी के शक में हत्या की थी। इस घटना के करीब चार महीने बाद नक्सलियों ने फिर मुखबिरी को आधार बनाकर ग्रामीण की जान ली। जगला गांव में हुई वारदात में कितने नक्सली थे, मौके से पर्चे मिले जैसी बातें अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

पर्चे में पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी

जगला में हुई वारदात में घटनास्थल पर नक्सलियों के फेंके पर्चे भी मिले हैं। नक्सली लालू धुर्वे के खून से लथपथ शव के ऊपर पर्चे फेंक कर भाग निकले। पर्चों में मलाजखंड एरिया कमेटी ने पुलिस को ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही नक्सलियों ने पुलिस की मदद करने वाले या पुलिस नेटवर्क बनने वालों को मौत की सजा देने की बात लिखी है। पुलिस ने इन पर्चों को जब्त कर लिया है। साथ ही पर्चों की पुलिस जांच कर रही है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal