Gold Price Today: सोना-चांदी दोनों के गिरे भाव, जीएसटी के साथ ये हैं नए रेट

Gold Price Today 2 August 2022: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना सोमवार के बंद भाव के मुकाबले आज यानी मंगलवार को 231 रुपये सस्ता होकर 51437 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 757 रुपये सस्ती होकर 57622 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 4817 रुपये ही सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18386 रुपये सस्ती है।

ITC की पहली तिमाही के नतीजों ने एक्सपर्ट को किया उत्साहित, बोले- 360 रुपये तक जाएगा भाव; खरीद लो

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52980 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 58278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 59350 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 65285 रुपये में देगा।

22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51231 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58044 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48529 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53382 रुपये का पड़ेगा।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38700 के पार

वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38578 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 39735 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43708 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 30091 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30993 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34093 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal