पुलगांव शहर में चल रहे अवैध दारू की तस्करी के खिलाफ भीम आर्मी ने उठाया आवाज

पुलगांव ब्यूरो 24/07/2022
वर्धा जिले के पुलगांव शहर में चल रहे बड़े पैमाने में दारू की अवैध तस्करी के खिलाफ भीम आर्मी के विदर्भ प्रमुख अंकुश कोचे ने वर्धा जिला अध्यक्ष पैट्रिक अखिलेश यशपाल के उपस्थिति में व उनके साथी कार्यकर्ताओं के साथ आवाज उठाई है।
दरअसल बात ऐसी है कि वर्धा जिले में दारु व शराब बिक्री की पांबदी है, जिस वजह से वर्धा से जुड़े अन्य जिले जैसे अमरावती और यवतमाल से बड़े पैमाने पर alto और maruti 800 जैसी छोटी गाड़ियों के माध्यम से दारू की तस्करी की जाती है। खुलासा इस बात का भी हुआ है कि जो बड़े तस्कर है वह लोग कम उम्र के लड़को को काम पर रखकर 200 300 रुपए रोजी देकर काम कराते हैं जिससे की उन बच्चो का भविष्य और साथ ही साथ उनके परिवार दोनो ही खराब हो रहा है, और इनके जो सरताज होते हैं वह लोग अपने घर में बैठकर ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं और करोड़ों रुपए कमाते हैं और युवा पिढी का भविष्य अंधेर मे डाल रहे है और कोई भी केस होने पर इन बच्चो को फसाकर उनपे करवाई करा दी जाती है। पता यह अभी चला है कि जो लोग इनके खिलाफ आवाज उठाते हैं उन लोगों की हत्या की जाती है या फिर झूठे मामले में फसाकर पकड़ा दिया जाता है, इसी संदर्भ में भीम आर्मी के विदर्भ अध्यक्ष अंकुश कोचे और जिला अध्यक्ष पैट्रिक अखिलेश यशपाल ने पुलगांव के डीवाईएसपी श्री पाटिल जी को निवेदन सौंपा उनके नाक के नीचे शहर में होने वाली धंदली के बारे में विश्लेषण दिया और साथ ही साथ अंकुश कोचे की या ये भी कहना है की अब तस्करों द्वारा उनपे और उनके परिवार पर जान लेवा हमला हो सकता है और ये तस्कर पुलिस वालो के साथ साथ गाठ कर के अंकुश कोचे को झूठे आरोप में फसा ने की भी आशंका है ।श्री पाटिल जी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द उचित कदम उठाकर करवाई करेंगे। इस संबंध में भीम आर्मी ने वर्धा जिले के एसपी श्री प्रशांत होलकर, नागपुर रेंज आईजी व डीआईजी को भी ईमेल कर निवेदन सौंपा है। अब देखना बाकी की वर्धा जिले के पुलिस अधिकारी उनके ब्रहशब्द सद रक्षणाय/खलनिग्रहनय का मान रखते है या नही।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal