वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम घोषित:8 महीने बाद हुई अश्विन की वापसी; कोहली-चहल और बुमराह को आराम, कुलदीप भी बने स्क्वाड का हिस्सा

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वहां होने वाली टी-20 सीरीज से विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। जबकि केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। राहुल-कुलदीप फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही खेल सकेंगे। भारतीय टीम 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच 5 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी।

17 को आखिरी वनडे के बाद वेस्टइंडीज जा सकती है टीम
भारतीय टीम मैनचेस्टर में 17 जुलाई को इंग्लैंड से तीसरा और आखिरी वनडे खेलने के बाद वहां से वेस्टइंडीज रवाना हो सकती है। वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।
अमेरिका में भी होंगे मुकाबले
वेस्टइंडीज सीरीज के दो टी-20 मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। ये दोनों मैच 6 और 7 अगस्त को होंगे। गुरुवार को जारी शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर रहेगी। वहां पहले 22 से 27 जुलाई तक तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। फिर 29 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पांच टी-20 मुकाबले होंगे।

वनडे के लिए धवन को बनाया था कप्तान
भारतीय बोर्ड कुछ दिन पहले इस दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया था। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई थी। जबकि, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था।

यह है टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कैप्टन), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, रवि बिश्ननोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

यह वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal