छत्तीसगढ़ आज बंद:जांजगीर में लगे नारे ‘कन्हैया हम शर्मिंदा हैं’, कोरबा में दुकानदारों से झड़प; कवर्धा में मुस्लिम समाज का भी समर्थन

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद है। हिंदू संगठनों की ओर से बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के सभी जिलों में दुकानें-बाजार, स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। कोरबा में इस दौरान दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद भी हुआ है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद इस बंद की अगुवाई कर रहे हैं। इस दौरान किसी तरह से हालात न बिगड़े इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने इलाकों में कानून व्यवस्था पर फोकस करने कहा गया है। दूसरी ओर कवर्धा में मुस्लिम समाज ने भी बंद का समर्थन किया है। जांजगीर-चांपा में बंद के दौरान ‘कन्हैया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे भी लग रहे हैं।

राजधानी रायपुर में 400 में भी ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। हर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। रायपुर में किसी भी तरह से शांति व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर संवेदनशील इलाकों में खास तैनाती की गई है। कुछ पॉइंट तय किए गए हैं। पुलिस ने क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई है। रिजर्व फोर्स की व्यवस्था रखी गई है। ताकि हालात बिगड़ने पर स्थिति से निपटा जा सके। एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अफसर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

कवर्धा में मुस्लिम बोले-इस्लाम को नफरत नहीं, मोहब्बत पसंद

वहीं कवर्धा में मुस्लिम समाज ने भी इस बंद का समर्थन किया है। मुस्लिम समाज मुतवल्ली शमीम गोरी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर मे हुए हत्याकांड को लेकर पूरे देशभर मे आक्रोश है। यह गंगा जमुना तहजीब को गंदा करने की कोशिश की गई है। ऐसे समाज के दुश्मन की ना तो समाज मे कोई जरूरत है और ना ही इस्लाम को। इस्लाम मोहब्बत पसंद धर्म है, नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करता है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है।

भाजपा ने दी दवा और दूध कारोबार को छूट

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंद को कामयाब बनाने बाजारों में उतर रहे हैं। रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बताया कि दवा और दूध के कारोबार को छूट दी गई है। इसके अलावा स्कूल, पेट्रोल पंप, कॉलेज यहां तक कि सरकारी संस्थाओं को भी अपने संस्थान बंद रखने की अपील की गई है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स का दोपहर तक समर्थन

छत्तीसगढ़ के चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोपहर 2 बजे तक संगठन ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान शहर का हर बाजार बंद रहेगा।

इस वजह से छत्तीसगढ़ बंद

उदयपुर में मंगलवार को कन्हैयालाल नाम के टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई। कन्हैया लाल ने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। नूपुर शर्मा ने न्यूज चैनल की डिबेट में इस्लाम पर टिप्पणी की थी इसका समर्थन करने की वजह से कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल आरोपियों का पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी कनेक्शन सामने आया है। इस घटना का विरोध करने के तहत छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंद का आवाहन किया है । 2 दिन पहले बस्तर के दंतेवाड़ा नारायणपुर सुकमा जैसे जिलों में भी जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal