पेशवा राज, ब्राह्मण जाति… कैसे फडणवीस पर पड़े भारी, पर पवार को अब होगी मुश्किल

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एकनाथ शिंदे का डिप्टी बनाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा दांव खेला है। इससे सियासी पंडित भी चौंक गए। इसके मायने निकालने की कोशिश हो रही है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने एक मराठा को सीएम की कुर्सी सौंपकर अगले लोकसभा चुनाव में 48 सीटों पर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की है।

बिहार के बाद महाराष्ट्र दूसरा राज्य है जहां भाजपा ने अधिक विधायक होने के बावजूद अपने सहयोगी को मुख्यमंत्री पद दिया है। लेकिन, दोनों राज्यों में समान स्थिति नहीं है। बिहार में बीजेपी ने नीतीश कुमार को अपने सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करके 2020 का चुनाव लड़ा। हालांकि, नतीजे जेडीयू से अधिक भाजपा के पक्ष में आए। इसके बावजूद नीतीश कुमार को राज्य का मुखिया बनाया।

महाराष्ट्र में स्थिति अलग है। बीजेपी के पास देवेंद्र फडणवीस का एक लोकप्रिय चेहरा है। उन्होंने सीएम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2019 के चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इसका फायदा भी मिला। एनडीए को सत्ता मिली। हालांकि, सीएम बनने की चाहत ने उद्धव ठाकरे को गठबंधन तोड़ने पर मजबूर किया। फडणवीस ने हाल ही में अपनी पार्टी को राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के चुनावों में बैक-टू-बैक जीत दिलाई।
बीजेपी की बैठक में फडणवीस ने चौंकाया
महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रमों के बीच जब फडणवीस के समर्थक सीएम के रूप में उनकी संभावित नियुक्ति पर भव्य समारोह की योजना बना रहे थे, फडणवीस ने दोपहर में अपने आवास पर भाजपा की उच्च स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में एक धमाका करते हुए कहा कि शिंदे अगले सीएम होंगे। वह खुद इस सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। कोर कमेटी की बैठक में राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, आशीष शेलार और गिरीश महाजन भी शामिल थे। राज्यपाल बी एस कोश्यारी के साथ बैठक के बाद फडणवीस की मीडिया ब्रीफिंग से कुछ घंटे पहले यह बैठक आयोजित की गई थी।

शिंदे के सहारे कई तीर चलाएगी भाजपा
सूत्रों ने कहा कि भाजपा राज्य में अधिक महत्वपूर्ण राजनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब से बीजेपी नेताओं ने एकनाथ शिंदे को एमवीए सरकार गिराने के लिए किया, उन्होंने सीएम बनाने की शर्त सामने रख दी। इसे मानना भगवा खेमे के लिए आसान नहीं था। पार्टी को डर था कि अगर शिंदे को 40 विधायकों के साथ सीएम बनाया गया तो इससे फडणवीस के नेतृत्व वाले भाजपा नेता नाराज हो जाएंगे। अंत में हालांकि शिंदे को सीएम के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। बीजेपी के एक नेता ने कहा, “इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या फडणवीस को प्रस्ताव के बारे में पता था या नहीं। ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ दिन पहले बताया गया था, इसलिए उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की।”

फडणवीस खुद करते थे डिप्टी सीएम का विरोध
दिलचस्प बात यह है कि जब फडणवीस 2014 से 2019 तक सीएम थे, तो उन्होंने डिप्टी सीएम पद के निर्माण का विरोध करते हुए कहा था कि यह एक और शक्ति केंद्र बनाता है जो प्रशासन के लिए स्वस्थ नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, फडणवीस को एक मराठा शिंदे के लिए रास्ता बनाकर भाजपा ने शिवसेना और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार दोनों को साधने की कोशिश की है। शिवसेना सुप्रीमो के करीबी संजय राउत के बयानों ने बागियों के तेवर को और भड़काने का काम किया।

फडणवीस का जाति भी हो सकती थी बाधक
भाजपा शदर पवार, कांग्रेस और शिवसेना के सामने सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में जरूर उभरी है, लेकिन वह पश्चिमी महाराष्ट्र के मराठों के बीच शदर पवार के प्रभाव को एक चुनौती के रूप में देखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का उपयोग करते हुए बीजेपी ने शक्तिशाली सामाजिक समुदाय के बीच पैठ बना ली है, लेकिन 2024 के चुनावों से पहले इसे और मजबूत बनाने की इच्छुक है। इसमें फडणवीस की ब्राह्मण पृष्ठभूमि एक बाधा हो सकती थी क्योंकि पवार खेमा मराठों और अन्य लोगों को रैली करने के लिए पेशवा राज की स्मृति को पुनर्जीवित करने के लिए जाना जाता है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले शिंदे की मदद से बीजेपी यह लड़ाई जीत सकती है। शिंदे के उत्थान से भाजपा को शिवसेना के हिंदुत्व बेल्ट में प्रवेश करने में भी मदद मिलेगी। उद्धव द्वारा अपनी सहानुभूति वापस पाने की संभावना से भी भाजपा नेतृत्व सावधान है। शिंदे को सीएम बनाकर ठाकरे के आरोपों को कुंद करने में मदद मिलेगी। बीजेपी के इस प्रयोग का असर बीएमसी चुनाव में दिख सकता है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal