रायपुर IHM में डायरेक्ट एडमिशन:हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में BSc सहित डिप्लोमा कोर्स में लें प्रवेश; 30 जुलाई तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाइड न्यूट्रिशन में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेज और डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग के कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें दाखिले के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

संस्थान प्रबंधन के मुताबिक, राज्य के वे छात्र जो होटल प्रबंधन के विषयों पर तीन वर्षीय डिग्री कोर्स करना चाहते हैं और एनसीएचएम जेईई परीक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए है वे भी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से डिग्री कोर्स में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में 12 वीं पास है। 12वीं में कम से एक विषय अंग्रेजी होना अनिवार्य रखा गया है।

डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु की अधिकतम सीमा 25 साल और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 28 साल निर्धारित है। कोर्स में आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 100 रुपए का शुल्क निर्धारित है। कोर्स के बारे में अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.ihmraipur.com अथवा नवा रायपुर के उपरवारा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन से ली जा सकती है। संस्थान के फोन नंबर 0771-2972411/2990302 से भी इसके बारे में जानकारी ली जा सकती है।

चार कोर्स में 200 सीटों पर होगा प्रवेश

बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन – इस डिग्री कोर्स की अवधि तीन साल निर्धारित है। इसमें कुल 60 सीट उपलब्ध है।

डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन – इस कोर्स की अवधि डेढ़ साल निर्धारित है। इसमें भी 60 सीटों पर प्रवेश होना है।

डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विसेज – यह डेढ़ साल की अवधि वाला डिप्लोमा कोर्स है। इसमें 40 सीटें हैं।

डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग ऑपरेशन – इस डिप्लोमा कोर्स की अवधि भी डेढ़ साल निर्धारित है। इस कोर्स में भी 40 सीटें उपलब्ध हैं।

बड़े होटलों में ऑन द जाब ट्रेनिंग की भी सुविधा

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान का संचालन प्रदेश का पर्यटन विभाग कर रहा है। विभाग की ओर से बताया गया, पिछले सत्र में निकले सभी 70 स्टूडेंट्स को ऑन द जॉब ट्रेनिंग भी मिल रही है। इनका चयन राज्य में स्थित होटल कोटयार्ड मेरिएट, सयाजी, मेफेयर, होटल बेबीलाॅन एवं होटल हयात आदि में हुआ है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal