मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) के 19 जून को हुए प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे गए सवाल पर विवाद शुरू हो गया है। इस सवाल में पूछा गया था- क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय ले लेना चाहिए? गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल को आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि पेपर सेट करने वाले दो लोगों की शिकायत की गई है। इसकी सूचना पूरे देश में दे दी गई है। PSC और उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है। पेपर सेट करने वाले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के हैं।

इंदौर के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाया जाएगा इंडियन 5G टेस्टबेड
मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडियन 5G टेस्टबेड लगाया जाएगा। यह इंडियन आर्मी को खासकर बॉर्डर पर ऑपरेशन में 5G फेसिलिटी प्रोवाइड करेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, IIT मद्रास की मदद से महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में 5G टेस्ट बेड की स्थापना की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की 25वीं सालगिरह पर 5G टेस्टबेड की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट का मकसद दूरसंचार उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। 5G टेस्टबेड का काम देश में 5G फेसिलिटी देना है। इसका नेतृत्व भारत के IITs को दिया गया है।






