Naga Chaitanya New love Interest: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और सामंथा पिछले काफी समय से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रहे. अब दोनों ही एक दूसरे से अलग होने के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. सामंथा जहां इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं तो वहीं खबरे हैं कि नागा एक बार फिर से किसी एक्ट्रेस के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए हैं. नागा एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को मौका देने के मूड में हैं और तलाक के कुछ ही महीनों बाद उनकी ये तलाश भी पूरी हो चुकी है.
घर में दिखे साथ
खबर है कि इन दिनों नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया है. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
नागा ने खरीदा नया घर
नागा ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नया घर खरीदा है, हालांकि अभी इसमें काम चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में दोनों को एक साथ काफी कंफर्टेबल देखा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य शोभिता को अपना आलीशान घर दिखा रहे थे. इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे. घर का दौरा करने के बाद नागा और शोभिता कार में भी एकसाथ जाते हुए देखे गए. इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन को लेकर बाजार गर्म दिखाई दे रहा है.
नागा चैतन्य सामंथा की शादी






