जुमे की नमाज के बाद 3 राज्यों में बवाल:हावड़ा में पथराव, रांची में इंटरनेट बंद; UP के 8 शहरों में हिंसा, 227 गिरफ्तार

पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतरे, तो कई जगह पथराव हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 शहरों प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने जमकर बवाल किया।

इधर, बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन, यानी शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उधर, रांची में हिंसा के बाद सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है और सरकार ने किसी को भी घर से न निकलने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज से लेकर अब तक पश्चिम बंगाल, UP और झारखंड में क्या कुछ हुआ, एक-एक करके समझते हैं…

1. पश्चिम बंगाल: लगातार दूसरे दिन बवाल जारी
शुक्रवार को शुरू हुआ बवाल शनिवार को भी जारी रहा। हावड़ा के पांचला बाजार में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात को देखते हुए उलुबेरिया सब डिवीजन, हावड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के आसपास 15 जून तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

2. उत्तर प्रदेश: फेल रहीं पुलिस की तैयारियां
कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के ठीक 7 दिन बाद UP के 8 जिलों में बवाल हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई। नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज थे। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए। पुलिस-प्रशासन दो दिनों से अलर्ट थी, लेकिन ऐन वक्त पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां फेल हो गईं।

सबसे ज्यादा बवाल प्रयागराज में हुआ। यहां अर्ध सैनिक बलों के कई सैनिक घायल हो गए। इसी तरह देवबंद में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। हालांकि, कानपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने की वजह से सब कुछ कंट्रोल रहा। शनिवार दोपहर तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 गिरफ्तारी हुई थी। कुल 227 पकड़े जा चुके थे।

सहारनपुर में हिंसा का नीली टोपी कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे कुछ बाहरी लोग हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर कुछ ऐसे लोग दिखाई दिए थे, जो यहां पहले कभी नजर नहीं आए थे। इन लोगों ने काला कुर्ता-पैजामा और नीली टोपी पहनी हुई थी। इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी और मस्जिद से भीड़ के बाहर निकलते ही भड़काऊ नारे लगाने लगे। उसके बाद ही हिंसा भड़की।

2. झारखंड: हिंसा में 2 की मौत, 13 घायल
शुक्रवार को रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस को हालात संभालने के लिए फायरिंग करने पड़ी। अराजक तत्वों की तरफ से पत्थर फेंके गए। तोड़फोड़ की गई। आगजनी की गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हैं।

हिंसा के बाद अब झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। रांची में हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू है

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal