रिश्तों की उलझी कहानी:नागपुर में पहले से की अरेंज और दूसरी से की लव मैरिज, अब तीसरे शख्स के साथ रह रही महिला; तीनों बता रहें हैं पत्नी

नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पहले परिवार के कहने पर एक शख्स से अरेंज मैरिज की और फिर अपनी मर्जी से दूसरे के साथ लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है। इसके बाद अब पहले और दूसरे पति ने साथ मिलकर महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने 5 साल में तीन शादी की है, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।

पहले पति से है महिला को एक बेटा
नागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आये थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज, मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा(बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई।
धीरज और पूजा का एक बेटा भी है।

दूसरे को औरंगाबाद से बुलाकर की शादी
औरंगाबाद के रहने वाले 25 वर्षीय पवन का मिस कॉल पूजा के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद पूजा ने अपने पहले पति को छोड़ पवन से लव मैरिज कर ली। पवन के मुताबिक, पूजा ने खुद को अविवाहित बताया था। पूजा ने एक दिन पवन को नागपुर बुलाया और दोनों ने यहां एक मंदिर में लव मैरिज की। इसके बाद पवन ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। पूजा ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई।

नागपुर की भरोसा सेल इस मामले की जांच कर रही है।

तीसरे पति के साथ भाग कर की शादी
कुछ दिन बाद पूजा की इंस्टाग्राम के माध्यम से सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई। जब ललिता का दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।

दोनों पति पूजा को खोजते हुए एक दूसरे से मिले
इसके बाद पूजा के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने ललिता की खोजबीन शुरू की और उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई।

तीनों अपनी-अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे
ललिता के पहले पति का कहना है कि उसका और ललिता का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति ने शादी की तस्वीरें साक्ष्य और दस्तावेज दिखाकर अपनी पत्नी होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने जब ललिता को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal