महापौर चुनाव…कांग्रेस के लिए ग्वालियर में किटकिट:भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 8 शहरों में कैंडिडेट तय; कमलनाथ बोले- कभी-कभी तनाव हो जाता है

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 16 में से 8 नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बाकी 8 पर घमासान मचने लगा है। पहला विवाद ग्वालियर से सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पत्नी रीमा का नाम आगे कर दिया है।

कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस एक-दो दिन में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी फाइनल कर देगी। चुनाव में सभी लोग टिकट मांगते हैं, लेकिन किसी एक को टिकट मिल पाता है। हम इसमें किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने वाला फैसला करेंगे। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में खींचतान के सवाल पर कमलनाथ ने कहा- मैं 45 साल से राजनीति कर रहा हूं, सब लोग अच्छा काम करते हैं और टिकट चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी तनाव हो जाता है।

भोपाल से विभा पटेल का नाम फाइनल

भोपाल से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम तय हुआ है। इंदौर से विधायक संजय शुक्ला और जबलपुर से जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू को टिकट दिया जा रहा है। सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया जा चुका है।

विभा ने 1999 ने महापौर का चुनाव लड़ा था और भाजपा की राजो मालवीय को हराया था। 2008 में पार्टी उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा चुकी हैं। हालांकि, वे हार गई थीं। पार्टी ने उन्हें मार्च में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उनको समर्थन हासिल है और उनका भोपाल में व्यक्तिगत संपर्क भी बेहतर है।

उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार का नाम भी लगभग तय है। मुरैना में शारदा सोलंकी और अर्चना मालवीय में से एक नाम तय होना है, तो रीवा में अजय मिश्रा के नाम पर सहमति बन रही है।

ग्वालियर के लिए भोपाल में बवाल

कांग्रेस ने ग्वालियर में विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार को महापौर चुनाव लड़ाने का मन बनाया था, लेकिन एकराय नहीं बन पा रही है। पार्टी के ग्वालियर से जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर पत्नी को ही टिकट देने के लिए ताल ठोंक दी है। ग्वालियर नगर निगम के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री मुकेश नायक कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

मुरैना से विधायक की पत्नी सहित दो नाम

मुरैना में प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी की पत्नी शारदा सोलंकी का नाम प्रस्तावित किया है, लेकिन अम्बाह से विधायक कमलेश जाटव ने अपनी पत्नी आरती चौधरी जाटव का नाम आगे बढ़ाकर पेंच फंसा दिया है। इस पर अंतिम फैसला कमलनाथ लेंगे।

खंडवा से लक्ष्मी यादव का नाम

खंडवा और बुरहानपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव से नाम मांगे गए थे। उन्होंने खंडवा से लक्ष्मी यादव और बुरहानपुर से पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा का नाम प्रस्तावित किया है। इस पर कमलनाथ की मुहर लगना अभी बाकी है।

लक्ष्मी यादव नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) में अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति श्याम यादव किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। वे पहले जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही जिला सरकार में विभिन्न समितियों के प्रभारी सदस्य रह चुके हैं।

जबलपुर में अन्नू का नाम आमराय से तय

जबलपुर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ का नाम आमराय से तय किया गया है। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अन्नू का नाम प्रस्तावित किया था। बताया जाता है कि 30 मई को कमलनाथ ने अन्नू को चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दे दिए थे। इससे पहले कमलनाथ ने पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और विधायक विनय सक्सेना से भी बात की थी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal