Suriya Helps Fan Family: सुपस्टार सूर्या (Suriya) की देशभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह अपने फैंस से हमेशा कनेक्ट रहते हैं. हाल ही में जब सूर्यां को पता चला कि उनके एक फैन की मौत हो गई है, तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उनके घर पहुंच गए. इतना ही नहीं सूर्या ने अब फैन के परिवार की हर तरह से मदद करने का फैसला किया है.
फैन के परिवार की करेंगे मदद
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या (Suriya) के डाय हार्ड फैन जगदीश की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई, जो एक्टर के फैन क्लब के सेक्रेटरी थे. जब सूर्या को इसकी जानकारी मिली तो वह जगदीश के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए. उन्होंने उनकी फैमिली की आर्थिक मदद करने का वादा किया है.
बेटी की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
रिपोर्ट्स के मुबातिक, सूर्या (Suriya) ने जगदीश की पत्नी को जॉब दिलाने का वादा किया है और ये भी कहा है कि वह उनकी बेटी की पढ़ाई का भी खर्च उठाएंगे. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्या अपने फैन जगदीश की फोटो पर फूल माला चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं.
सूर्या की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार सूर्या (Suriya) एक्शन-ड्रामा फिल्म Etharkkum Thunindhavan में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया. इन दिनों वह फिल्ममेकर बाला के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. मालूम हो कि पिछले साल रिलीज हुई सूर्या की ‘जय भीम’ (Jai Bhim) फिल्म काफी सुर्खियों में रही. इसमें उन्होंने वकील का रोल प्ले किया था, जो एक गरीब दंपत्ति को न्याय दिलाने का काम करता है.






