पालकमंत्री पंकज भोयर के जन्मदिन के अवसर पर नालवाड़ी में भव्य स्वास्थ्य शिविर — नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सामान्य जनमानस के स्वास्थ्य की चिंता ही मानवता की सच्ची पहचान है — वरुण पांडे

वर्धा | दिनांक: 12 जनवरी 2026
वर्धा जिले के पालकमंत्री माननीय पंकज भोयर के जन्मदिन के अवसर पर दत्ता मेघे विचार मंच एवं वरुण पांडे मित्रपरिवार की ओर से नालवाड़ी ग्राम पंचायत में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को नालवाड़ी जिला परिषद सर्कल के नागरिकों से भारी एवं उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर में आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल, सावंगी (मेघे) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही। शिविर के अंतर्गत नेत्र परीक्षण, अस्थिरोग, रक्तचाप एवं मधुमेह जांच, स्त्रीरोग, बालरोग तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता गुंडूभाऊ कावळे के करकमलों द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता वर्धा लोकसभा के पूर्व सांसद रामदासजी तडस ने की।
शिविर के दौरान मोतियाबिंद के रोगियों की जांच की गई तथा संबंधित रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने का संकल्प आयोजक वरुण पांडे ने इस अवसर पर घोषित किया। साथ ही, माननीय पंकज भोयर की “मोतियाबिंद मुक्त वर्धा जिला” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होने की बात वरुण पांडे ने कही।


इस अवसर पर पूर्व सांसद रामदास तडस ने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सामाजिक कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। वरुण पांडे जैसे युवा नेतृत्व की आज सामान्य नागरिकों को नितांत आवश्यकता है।”
उद्घाटक गुंडूभाऊ कावळे ने अपने संबोधन में कहा, “स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है और ऐसे उपक्रमों से नागरिकों को बड़ा लाभ मिलता है। कम उम्र से ही वरुण पांडे समाजहित में कार्य कर रहे हैं और पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के अतिरिक्त भी वे स्वप्रेरणा से वर्धा शहर एवं जिले में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां निरंतर संचालित करते रहते हैं।” उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में
नितिन कवाड़े भाजपा वर्धा तालुका अध्यक्ष,नरेंद्र पाटील  जिलाध्यक्ष, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई),
विलासजी आगे  गटनेता, भाजपा नगर परिषद, वर्धा,
चेतनाताई कांबळे  सचिव, भाजपा वर्धा जिला,
गोकुलभाई पांडे  प्रधान संपादक, रिपब्लिकन समाज एवं महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई),
रविंद्र (बंटी) गोसावी  पूर्व नगरसेवक नगर परिषद वर्धा,
दिनेश वरटकर  महामंत्री, भाजपा,चंदाताई सयाम पूर्व पंचायत समिति सदस्य, नालवाड़ी,नरेश रुद्रकार  पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य नालवाड़ी,
किशोर कुहिकर पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य, नालवाड़ी,राजू टिपले पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य, मसाला,निहाल पांडे — संस्थापक अध्यक्ष, युवा परिवर्तन की आवाज,तुषार देवढे, सुनील पाटील —शक्ति केंद्र प्रमुख, नालवाड़ी,धीरज जनबंधु, सुमित नाईक, अमोल येडनुत्तलवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभम राउत, प्रफुल्ल बनसोड, सूरज रायकवार एवं प्रवीण पाथरकर ने विशेष परिश्रम किए।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ नालवाड़ी -मसाळा एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal