राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने अहम कदम उठाया है। NDMC ने प्रदूषण नियंत्रण के तहत 13 ऊंची इमारतों की छतों पर एंटी-स्मॉग गन स्थापित की हैं। इन गनों के जरिए हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम करने में मदद मिलेगी।
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर देखा गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में NDMC की यह पहल प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती देने वाली मानी जा रही है।
प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।






