राजस्थान में अरावली बचाओ आंदोलन तेज, जोधपुर में लाठीचार्ज, CM भजनलाल ने संरक्षण का भरोसा दिलाया

अरावली पर्वतमाला में खनन को मंजूरी दिए जाने के विरोध में राजस्थान के कई शहरों में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन हुए। जोधपुर में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई, जबकि उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। सीकर में लोग हर्ष पर्वत पर चढ़कर विरोध जताते नजर आए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अरावली की परिभाषा बदलकर खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए संकल्पित है और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। वहीं, एनएसयूआई ने अरावली मुद्दे पर जनवरी से राजस्थान से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal