सिडनी में हनुका उत्सव पर गोलीबारी, 15 की मौत, कई घायल

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना .रविवार, 14 दिसंबर 2025 को हनुका के हर्षोल्लास के बीच सिडनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चला दी। इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 27 लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली और लगभग 50 गोलियां चलीं।

हनुका, जिसे रोशनी का पर्व या प्रकाश का त्योहार भी कहा जाता है, यहूदी समुदाय द्वारा 8 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान मैनोर चलाना, पारंपरिक खेल, विशेष व्यंजन और उपहार देना जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। इस वर्ष हनुका 14 दिसंबर को सूर्यास्त के समय शुरू हुआ और 22 दिसंबर को समाप्त होगा।

गोलीबारी के दौरान एक बंदूकधारी मारा गया, जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटना पर नियंत्रण पाया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हनुका का यहूदी पहचान, आस्था और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। यह हमला धर्म और सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर हुए हमले की गंभीर घटना के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal