लायंस क्लब लेजेंड्स ने युवा कलाकारों के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया है है – वरुणभाई पांडे



वर्धा: लायंस क्लब लेजेंड्स द्वारा आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लायंस फेस्टिवल एंड एक्सपो 2025 के तहत शानदार उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मॉडलिंग रैंप पर प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं डांस प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला, रचनात्मकता और ऊर्जा से मंच को जीवंत कर दिया।
डांस कॉम्पिटिशन मे प्रथम विजेता रहे सूरज धनुषकर,दूसरे विजेता समीर मेश्राम व जैस्मीन शेख  तृतिय विजेता रहेओमकेश व दिव्या व चौथे स्थान पर आर्या कांबले विजेता रही.

दूसरे दिन मॉडलिंग कॉम्पटीशन मे जेंट्स मे सागर भूरे प्रथम स्थान पर विजयी रहे जिसमे उन्हें मिस्टर महाराष्ट्र लीजेंड्स यह उपाधि प्रदान किय गयी. लेडीज़ मॉडलिंग मे प्रथम स्थान पर
प्राची इंगले विजयी रही उन्हें मिस महाराष्ट्र लीजेंड्स यह उपाधि प्रदान की गयी.


कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखने लायक था। उपस्थित युवाओं ने न सिर्फ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को नया मंच और नई दिशा मिलती है।

लायंस फेस्टिवल एंड एक्सपो 2025 के मुख्य आयोजक एवं लायंस क्लब लेजेंड्स के अध्यक्ष वरुण पांडे ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि—
“युवाओं में अपार क्षमता है और ऐसे मंच उन्हें आत्मविश्वास, पहचान और अवसर देते हैं। लायंस क्लब लेजेंड्स हमेशा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों को आगे लाता रहेगा।”
इस समय प्रमुख अतिथि
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में भी ऐसी ही उन्नत और आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लायंस फेस्टिवल & एक्सपो 2025 के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal