वर्धा: मतदाता ने लगाया गंभीर आरोप—“वोट दिया, पर चुनाव अधिकारी ने उंगली पर निशान तक नहीं लगाया”

वर्धा: जिले में आज मतदान के दौरान एक अजीबोगरीब लापरवाही का मामला सामने आया है। केसरीमल गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर एक मतदाता ने आरोप लगाया कि उसने वोट तो डाल दिया, लेकिन चुनाव अधिकारी ने उसके मतदाता उंगली पर स्याही का निशान तक नहीं लगाया।

मतदाता विजय उपशाम ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई गई और यह चुनावी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। विजय उपशाम के अनुसार, यह लापरवाही मतदाता पहचान और मतदान की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला संज्ञान में ले लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal