89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें घर ले जाकर ही इलाज जारी रखा गया।

31 अक्टूबर 2025 को धर्मेंद्र जी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद उनका पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा और अंतिम समय में उनके साथ रहा।

धर्मेंद्र को ‘शोले’, ‘फूल और पत्थर’, ‘सीता औरगीता’, ‘यादों की बारात’ जैसी कई यादगार फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने सरल स्वभाव और बहुमुखी अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

फिल्म इंडस्ट्री और देशभर में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal