गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ, PM मोदी व शीर्ष NDA नेताओं की मौजूदगी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज एक भव्य समारोह के बीच नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भारी सुरक्षा व्यवस्था और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार के विकास और सुशासन को और अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर काम करेगी।

बिहार में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था। नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री बनना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है, जहां उन्होंने लम्बे समय से नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखी है।

गांधी मैदान में आयोजित यह शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal