लायंस क्लब वर्धा लीजेंड्स व निर्मिक ग्रामीण विकास व बहुउद्देशीय संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग,नोटबुक व स्वच्छता किट का वितरण किया गया राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय पिपरी (मेघे )के विद्यार्थियों को यह सामग्री बाटी गई.
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जैन, प्रमुख अतिथि वर्धा सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता सतीश अंभोरे, भारतीय जनता पार्टी के वर्धा जिला अध्यक्ष संजय गाते,निर्मिक ग्रामीण विकास व बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्षा जया अंभोरे, लायंस क्लब वर्धा लीजेंड्स के अध्यक्ष वह भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के प्रदेश सचिव वरुण पांडे, लायंस क्लब लीजेंड्स के प्रशासकीय प्रशांत पांडे प्रमुखता से उपस्थित थे.
इस अवसर पर डेढ़ सौ जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक व स्वच्छता साहित्य बांटे गए.
प्रस्तावना में लायंस क्लब वर्धा लीजेंड्स के अध्यक्ष वरुण पांडे ने कहा कि हम जो स्कूल बैग दे रहे हैं इसमें नोटबुक, पेन के साथ आपके सपने भी रहेंगे कि आप शिक्षा प्राप्त कर अपना उज्जवल भविष्य बनाएं साथ ही सर्वधर्म समभाव की भावना को अंगीकृत कर एक अच्छा नागरिक बनकर अपने माता-पिता व देश का गौरव बढ़ाये.
निर्मिक संस्था के अध्यक्षा जया अंभोरे ने कहा कि यह संस्था उन्हें उनके पिताजी द्वारा मिली है. पिछले 25 वर्षों से वे इस संस्था द्वारा लोगों की मदद व सेवा कर रही है जिससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है.
विद्यार्थियों ने ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को देना चाहिए जैसे डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर, सावित्रीबाई फुले ने संघर्ष कर शिक्षण लिया,उनके उदाहरण को सामने रखकर निरंतर अभ्यास रत रहे ऐसे विचार भाजपा वर्धा जिला अध्यक्ष संजय गाते ने रखें.
कार्यक्रम के अध्यक्ष वर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जैन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कई बातें की अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि आप अभ्यास के साथ हर विषय के बारे में सोचो, अपने आसपास की चीजों के बारे में जानकारी बढ़ाओ वह प्रश्न पूछना शुरू करो. जितना अधिक सवाल पूछोगे इतने अधिक उत्तर आप पाओगे. उन्होंने आगे कहा कि नौकरी करना अच्छी बात है लेकिन बड़े होकर उद्योजक बनने का भी ध्येय रखें क्योंकि एक उद्योजक कई लोगों को रोजगार देता है वह अपनी आमदनी द्वारा सामाजिक कार्यों में योगदान भी देता है ऐसा महत्वपूर्ण संदेश पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने दिया.
सार्वजनिक बांधकाम के कार्यकारी अभियंता सतीश अंभोरे ने कहा कि गरीब परिस्थिति में भी लोगों ने उच्च शिक्षा लेकर ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं उन्होंने स्वयं का उदाहरण दिया कि वह हर दिन 15 16 घंटे पढ़ाई कर आगे बढ़े हैं.
स्कूल बैग नोटबुक व स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थी गण व उनके माता-पिता उपस्थित थे
इस समय लायंस क्लब लीजेंड्स के सचिव एड आशीष मेश्राम,रवि संगतानी, संदीप विधानी, शुभम राउत, जितेंद्र पलेरिया तथा राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक विनय बर्डे, किशोर उमाटे, राजेंद्र वसु,कैलाश भोयर, संगीता बोगमवार, रत्नाकर निखारे, सत्येंद्र गोट, संदीप पुनसे,सुनील ठमके, विजय ठाकरे,नामदेव गायकवाड, दीपक अलोने ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास किये.






