अटल सेतु पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, महाराष्ट्र सरकार ने 1 साल तक लगाई रोक

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अटल सेतु पर टोल दर को अगले 1 साल तक बढ़ाने पर रोक लगाने की घोषणा की है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेई शिरडी नहवा शेवा अटल सेतु के टोल टैक्स को 250 रुपए की दर पर एक और वर्ष तक जारी रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 12 जनवरी 2024 को लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल महाराष्ट्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरे होने का प्रतीक है। पुल दक्षिण मुंबई के सेवाड़ी से शुरू होता है और एलीफैंटा द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रिक को पार करता है और नहवा शेवा के पास चिरले गाव में समाप्त होता है।
यह फैसला मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने स्पष्ट किया कि अगले 12 महीने तक टोल में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में अटल सेतु पुल के जरिए मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा करना काफी किफायती हो गया है, क्योंकि नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) ने किराए में 50% से ज्यादा की कटौती की है।यह पुल क्षेत्र में यात्रा समय को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार लाने में एक अहम भूमिका निभाता है। लगभग 17,840 करोड़ की लागत से निर्मित अटल बिहारी वाजपेई शिवडी नहवा शेवा अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश में समुद्र पर बनी सबसे लंबी सरचना भी है।              समुद्र पर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर 5.5 किलोमीटर की लंबाई वाला छह लेन का यह पुल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच तेज संपर्क प्रदान करेगा। इस पुल का निर्माण होने से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय कम हो गया है साथ ही मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal