बिजली का खंबा हटाने के लिए पोल पर खाट लटका कर प्रदर्शन कर रहा किसान

हमारे देश में अपनी मांगों को लेकर विद्यार्थी, मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी सभी आंदोलन करते हैं और सरकार तक अपनी मांगे पहुंचने का प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार लोग सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा आंदोलन करते हैं कि वह आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ऐसा ही एक आंदोलन महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आया है। जहां पर एक किसान सड़क के इलेक्ट्रिक पोल से इतना परेशान हो गया कि उसने सीधे इलेक्ट्रिक पोल पर ही एक खटिया लटकाकर उस पर जाकर बैठ गया। यह अनोखा आंदोलन अमरावती जिले के संदूरबाजार तहसील के सोनरी गांव में चल रहा है। आंदोलन करने वाले किसान का नाम विलास सर्जन बताया जा रहा है। किसान विलास चार्ज ने कई बार पोल हटवाने की शिकायत की है, लेकिन इस पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से उसने इस अनोखे आंदोलन की शुरुआत की। किसान विलास के आंदोलन की चर्चा पूरे अमरावती शहर में हो रही है और यह आंदोलन सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर काफी प्रचलित भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal