वर्धा जिले मे रेत माफियाओ को रात में अवैध खनन करने तथा रेत बेचने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह नाकाम. भ्रष्टाचार में अधिकारी लिप्त इसीलिए बेफिक्र होकर रेत माफिया उड़ा रहे नियमों की धज्जिया जिस वजह से राज्य सरकार की हो रही है बदनामी .. प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखेंगे पत्र

वर्धा ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी, अ. जा मोर्चा के प्रदेश सचिव वरुण पांडे ने कहा है की वे जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, को पत्र लिखकर वर्धा जिले मे रेती घाटों मे हो रहे करोड़ों रूपये की अवैध रेत चोरी व प्रशासन की इस बारे जानबूझकर अनदेखी करने के मामले में पूरी जानकारी देंगे व रेत माफियाओं के खिलाफ ED की कार्रवाई की जाए तथा वर्धा जिले के इस विभाग से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए उनके संपत्ति की जांच पड़ताल इनकम टैक्स कार्यालय द्वारा की जाए तथा SIT गठित कर इस प्रकरण की जांच की जाए ऐसी मांग वे रख रहे है. जांच करते वक्त इन पहलुओं को सामने रखा जाए कि वे वर्धा जिले के सभी रेत घाटों द्वारा रात भर रेत माफियाओं को रेत चोरी करने और प्रति रात सैकड़ो गाड़ियों से समस्त जिले मे अवैध तरीके से रेत की बिक्री करने की छूठ क्यों दे रहे है. अधिकारियो के द्वारा अपनाये जा रहे लाचार रवैय्ये के कारण ही आज इतने गुरुर से रेत माफियाओ द्वारा छाती ठोक कर वर्धा जिले मे करोड़ो रूपये की रोजाना रेत चोरी हो रही है. जिस वजह से राज्य शासन की जनता को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध कराने की महत्वकांशी मंशा का मज़ाक बन गया है. यह सारी जानकारी वे पत्र द्वारा PMO, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजेंगे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उन्हें पुरे विषय की जानकारी देंगे और रात भर रेत घाटों व रास्तो मे चल रहे इस चोरी के video footage भी उन्हें दिखायेंगे.
वर्धा जिले में रेत माफियाओं द्वारा हो रहे अवैध रेत उत्खनन के विरोध में कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी, अ. जा मोर्चा प्रदेश सचिव वरुणभाई पांडे द्वारा जिलाधिकारी को निवेदन देकर हो रहे इस अवैध उत्खनन को रोकने की वह रेती माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी. लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई इन रेती माफियाओं पर नहीं हुई और हर रात जिले के सभी घाटों से सैकड़ो गाड़ियों के द्वारा रेती की चोरी की जा रही है और डोंगे की परमिशन ना होते हुए भी डोंगे डालकर रेती घाटों से रेती निकाली जा रही है. रेत माफिया को शासन प्रशासन पुलिस किसी का कोई डर नहीं बचा है वे लोग साफ-साफ कह रहे की सभी अधिकारियों को हमने खरीद लिया है कोई अधिकारी हमारा बाल बांका नहीं कर सकता है. इसीलिए आज वे लोग बेखौफ़ होकर पूरी तरह शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रात भर अवैध उत्खनन कर रोजाना करोड़ों रुपये की रेत चोरी कर रहे हैं. जबकि नियम अनुसार यह रेत आवंटित डिपो द्वारा बिक्री होनी चाहिए. इन रेत माफियाओ द्वारा करोड़ों रुपये के रेत चोरी होने से राज्य सरकार के करोड़ों रूपये के राजस्व की हानि हो रही है. और इन करोड़ों रुपयों का कोई हिसाब नहीं है. इसीलिए इन पर ED द्वारा करवाई की जाये. भ्रष्टाचार मे लिप्त वर्धा जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियो की मालमत्ता व संपत्ति की जाँच इनकम टैक्स विभाग द्वार की जाये, व SIT गठित कर कड़ी जांच हो ऐसा मांग वरुण पांडे ने उठाई है.






