युवा नेता वरुण पांडे का अभिनंदन व सत्कार समारोह संपन्न.

वर्धा – युवा नेता वरुण पांडे का अभिनंदन व सत्कार समारोह वर्धा के म्हसाला में संपन्न हुआ. यह सत्कार समारोह उनके भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति के उपलक्ष में कृपादृष्टि संस्था द्वारा किया गया. वरुण पांडे एक युवा उद्योजक, समाजसेवी व युवा नेता है. सभी स्तर की जनता व सभी जाति धर्म के लोगों को साथ में लेकर और उनके हितों के कार्य वे आज तक करते आए हैं. सत्कार समारंभ में श्री धीरज जनबंधु ने कहा आज तक वरुण भाई पांडे द्वारा समाज के उन्नति के लिए युवाओं को सही रोजगार के मार्गदर्शन के लिए, सभी जाति धर्म के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए उन्होंने कई सामाजिक व राजनीतिक कार्य किये है. उनको भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति होने से वे दलित पीड़ित शोषित जनता के प्रश्नों को सुलझाने के लिए व उन्हें न्याय दिलाने के लिए और अधिक ताकत के साथ कार्य कर सकेंगे उनकी इस नियुक्ति से समाज के सभी वर्गों में काफी हर्ष और आनंद है.

वरुण भाई पांडे ने इस सत्कार समारोह वह अभिनंदन समारोह के लिए सभी का धन्यवाद किया और सभी से यह कहा कि वे उनकी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कभी भी उनके पास आ सकते हैं जिसको वह सुलझाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे. साथ ही साथ देश को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवा लोग राजनीति और सामाजिक कार्यों में सामने आए ऐसा उन्होंने आवाहन किया है. और इस सत्कार के लिए आयोजको और सभी उपस्थित जनता का धन्यवाद किया व आभार माना.

इस समय पुष्प गुच्छ,शॉल और मोमेंटो देकर वरुण भाई पांडे इनका सत्कार किया गया.
इस समय सर्वश्री धिरज जनबंधु, करिश्मा जनबंधु,प्रभाकर भेंडे,अरुण गोमासे,नीता गोमासे,पंकज गोमासे,यहोशु जनबंधु,शारोन जनबंधु,अदविका,जोशुवा मारबते,मानसी ताई,राजेश आत्राम,अपेक्षा पारंदुला,शाम समुएल, गीता धुर्वे,
निर्मला सम्युअल,राजू भाऊ पांडियन,अपशिबा पांडियन,सुरज जंगम,दशरथ वडमे,नलू वडमे,राजकुमार कोडापे,शोभा कोडापे,राहुल शंकरदरबार,मयूर शंकरदरबार
खुशी तिर्की, इत्यादि अनेक नगरिक गण उपस्थित थे.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal