तुलजापुर रेलवे स्टेशन पर मेल ट्रेनों को स्टॉपेज देने की मांग को लेकर परिसर के 25 गांव के ग्रामीणों का वर्षों से संघर्षित जारी है. अब इस मांग को 4 वर्ष 6 माह 9 दिन बीतने के बाद भी स्टॉपेज नहीं मिलने से विदर्भ राज्य आघाडी के नेतृत्व में 27 जनवरी से तुलजापुर रेलवे स्टेशन पर बेमियादी श्रृंखला अनशन शुरू किया गया. आंदोलनकारी ने बताया कि अजनी अमरावती अजनी, अमरावती जबलपुर अमरावती, विदर्भ एक्सप्रेस का स्टॉपेज कोरोना कल में बंद किया गया था जो अब तक शुरू नहीं किया गया है. जिससे स्टॉपेज पूर्ववत शुरू करने की मांग को लेकर आघाडी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंघनधूपे के नेतृत्व में ग्राम सभा हुई जिसमें 26 जनवरी तक स्टॉपेज नहीं मिलने पर 27 जनवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई. बावजूद इसके रेल प्रशासन ने स्टॉपेज नहीं देने से यहां बेमियादी आंदोलन शुरू किया गया है इस आंदोलन में विदर्भ राज्य अघोरी के पूर्व विभागीय सचिव अरुण गावंडे जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंघनधूपे सचिव और अरुण येवले,रमेश साल्वे, रामकृष्ण झाडे, राजेंद्र भोयर,गजानन तिडके, योगेश खाड़े,किशोर गलांडे संजय धनधार संदीप सिंघन दुबे अरुण टुडे अमोल धुर्वे, शेषराव राणा,समीर वलके, ओम कुम्भरे,कार्तिक वाणी, राजू शुक्ला, तुकाराम पोहते, गोपाल पोहट तथा अंश तिवाडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.







