वर्धा जिले के युवा नेता वरुण पांडे की नियुक्ति आज 25 जनवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी अ.जा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर तत्काल प्रभाव से जारी कर दी गई है. बता दे की वरुण पांडे इसके पूर्व वर्धा जिला भाजपा अ.जा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर भी अपना सफलतम कार्यकाल पूरा कर चुके है.
वरुण पांडे की इस नियुक्ति के बाद उनके कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है. उन्हें सभी स्तर से इस संघटनात्मक नियुक्ति के बाद बधाई सन्देश प्राप्त हो रहे है. उनकी इस नियुक्ति के सम्बन्ध में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, भारतीय जनता पार्टी (महाराष्ट्र) अ.जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पुर्व राज्यमंत्री दिलीप कांबले, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा महाराष्ट्र संयोजक विधायक प्रसाद लाड, विदर्भ के नेता पुर्व सांसद दत्ताजी मेघे, पुर्व विधायक सागर मेघे, विधायक समीर मेघे, इनका धन्यवाद व्यक्त किया है.







