प्रभु येशु का जन्मोत्सव क्रिसमस धूम धाम से मनाया गया

वर्धा. कृपादृष्टी मिनिस्ट्रीज द्वारा म्हसाला मे यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस जोश और धूमधाम से मनाया गया. यह क्रिसमस का कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3:00 तक चला. इस कार्यक्रम में बाइबल के वचन पर मनन किया गया है क्रिसमस का संदेश दिया गया व वर्धा की समस्त जनता व देश के लिए प्रार्थना की गई.
इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ अभ्युदय जी मेघे विशेष कार्यकारी अधिकारी (आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण रुगणालय सावंगी (मेघे) एवं वरुण भाई पांडे संस्थापक दत्ता मेघे विचार मंच, जिलाध्यक्ष वॉइस ऑफ़ मीडिया साप्ताहिक विभाग, थे.


वरुण पांडे ने अपने संदेश में कहा कि आज क्रिसमस का त्यौहार मनाते समय हमें यह बात ध्यान में रखना जरूरी है कि प्रभु यीशु ने इस पृथ्वी पर क्यों जन्म लिया,उसका कारण क्या था उस बात पर मनन करते हुए उन्होंने जो नियम हमें सिखाए उसका अंगीकार करते हुए हमें अपना जीवन जीना है.
डॉ अभ्युदय मेघे ने अपने संदेश में कहा कि हम सबको एक दूसरे के साथ प्रेम से रहना है और और जैसे प्रभु यीशु ने हमें अपने जीवन से सिखाया है कि खुद को त्याग कर दूसरे से प्रेम करें व दूसरों के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करें वैसे हीअपने जीवन में उनका स्वभाव अंगीकार कर जीवन जीना चाहिए.
इस अवसर पर भी बिशप धीरज जनबंधु सिस्टर करिश्मा जनबंधु ने अभ्युदय मेघे व वरुण पांडे जी के लिए विशेष प्रार्थना की. साथ ही पूरे वर्धा के लोगों के लिए वर्धा में अमन शांति प्रगति के लिए हमारे देश में प्रेम व भाईचारा हमेशा बने रहने के लिए प्रार्थना की गई.
इस समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.छोटे बच्चों द्वारा विविध प्रकार के नृत्य व नाट्य का प्रस्तुतीकरण किया गया.
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के इस पर्व को मनाने के लिए कृपा दृष्टि मिनिस्टरीज के पंकज गोमासे, कारनीलू परंडोला, यहोशू जनबंधु, एवं कई सदस्यों ने अविरत कार्य किये.

संस्कृतिक कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal