भिलाई की स्नेहा ने जीता रजत पदक

भिलाई – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई की जूडो खिलाड़ी स्नेहा नियोगी ने तृतीय वूमेंस लीग राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर दुर्ग जिले ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। दुर्ग के श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय,हुड़को में अध्ययनरत स्नेहा अनलिमिटेड जूडो अकैडमी हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय प्रशिक्षक पी किशोर से जूडो का प्रशिक्षण विगत चार वर्षों से ले रही है। उसने वेस्ट जोन वूमेंस लीग जूडो प्रतियोगिता संस्कार धाम स्पोर्ट्स अकैडमी अहमदाबाद गुजरात में रजत पदक जीता है।
राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी स्नेहा नियोगी के पिता बोपन नियोगी एवं माता श्रीमती गीतांजली नियोगी हैं. स्नेहा नियोगी श्री स्वरुपानंद सरस्वती विद्यालय, हुड़को के कक्षा 9वीं की विद्यार्थी हैं तथा विगत चार वर्षों से अनलिमिटेड जुडो अकैडमी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट पी किशोर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उसने अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वो राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय वूमेंस लीग में कांस्य पदक राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में कांस्य और राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं। तृतीय वूमेंस लीग जूडो प्रतियोगिता गुजरात में स्नेहा ने अपने वजन वर्ग 78 किग्रा के प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंची, वहां उनका सामना मध्य प्रदेश राज्य के खिलाड़ी से हुआ जहां उन्हें कुछ अंकों से पराजित होना पड़ा और उसने रजत पदक प्राप्त किया।
जूडोका स्नेहा नियोगी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव एस आर सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, बलौदा बाजार भाटापारा जूडो संघ के अध्यक्ष पी सुरेश, रायपुर जिला संघ के अनीश मेनन, प्रशिक्षकगण शेख शरीफ, विजय नाग, श्वेता यादव, किरण शर्मा ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal