वर्धा : 26 नवंबर संविधान दिन के उपलक्ष में दत्ता मेघे विचार मंच द्वारा संविधान दिन उत्साह से मनाया गया. डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया. उस उपरांत भारतीय संविधान की उद्देषिका का पठन किया गया. संविधान दिन चिरायु हो के बुलंदी से नारे लगाए गए.
इस कार्यक्रम में प्रमुखता से आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण रुग्णालय सावंगी में के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ.अभ्युदय मेघ,कार्यक्रम के आयोजक दत्ता मेघे विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष वरुण पांडे, प्रा पोपटकर सर, विश्वभूषण तिवारी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में
आशीष सोनटक्के,कैलाश चुनारकर, प्रतीक नगराले, अमित पाटिल इत्यादि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.







